GPS MANAS
02/06/2018
कोशिश........बदलाव की
आज हमारे विद्यालय राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानस में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष तैयार किया गया। जिसका विचार एबीआरसी दिनेश कुमार जी ने दिया इस पर समस्त स्टाफ की सहमति बनी। टीम वर्क करके इसे शानदार बनाया गया जिसका सारा श्रेय एबीआरसी श्री दिनेश कुमार जी एवं समस्त स्टाफ को जाता है।इस पर आए खर्च का वहन भी एबीआरसी दिनेश जी व हम सब स्टाफ सदस्यों ने किया सभी स्टाफ सदस्यों ने इसे बेहतर बनाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाई। एबीआरसी दिनेश कुमार जी का मानना था कि यह विचार उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहब सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री शमशेर सिंह सिरोही व सीएमजीजीए श्री रोबिन केशव जी द्वारा विभिन्न मीटिंगो में दिए गए प्रेरणादायक भाषणों (Motivational Lecture)से आया ।स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उद्देश्य जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही सक्षम योजना व अधिगम संवर्धन कार्यक्रम (एलईपी)को फलीभूत करना है ताकि स्कूल के सभी विद्यार्थी दृश्य-श्रव्य साधनों के माध्यम से रुचिपूर्ण व खेल-खेल में अधिगम स्तर को स्थाई रूप से प्राप्त कर सकें और बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उद्घाटन दिनांक 31.05.18 को उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री शमशेर सिंह सिरोही व सीएमजीजीए श्री रोबिन केशव जी द्वारा एबीआरसी श्री दिनेश कुमार,स्कूल प्रधानाचार्य श्री दिलबाग सिंह जी,मुख्य शिक्षक श्री बलराज जी कलस्टर के स्कूलों से आए मुख्य शिक्षकों,अध्यापकों व गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।एबीआरसी दिनेश जी व समस्त स्कूल स्टाफ के इस तरह के सराहनीय प्रयासों से उप जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी बहुत प्रभावित हुए।
मुख्य शिक्षक एवं समस्त स्टाफ
रा० प्रा० पाठशाला,मानस
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
136027