Suno Rajasthan

Suno Rajasthan

Share

06/06/2026

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जन अधिकार पदयात्रा, कांग्रेस का फूटा केंद्र और राज्य सरकार पर गुस्सा।
जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा की जनता को नहीं मिल पा रही मूलभूत सुविधाएं।
जिसके तहत मुख्यमंत्री का पूतला भी फूंका गया।

04/06/2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सुशासन के लिए निर्णायक कदम। ✅

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक जवाबदेही, पारदर्शिता और ईमानदार शासन को मजबूत करने के लिए सख्त कार्रवाई की है।

📌 जनवरी 2024 से 28 मई 2026 तक:
• 1 IAS अधिकारी सहित 103 अधिकारियों को निलंबित किया गया
• 6 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया
• 11 अधिकारियों की आजीवन पेंशन रोकी गई
• 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी गई
• धारा 17-A के अंतर्गत 37 मामलों में कार्रवाई की गई
• कुल 116 मामलों में अभियोजन संबंधी निर्णय लिए गए

सरकार का स्पष्ट संदेश है—जनता के धन, अधिकारों और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रशासन में कोई स्थान नहीं।

03/06/2026

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने किया विषपान

जोधपुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई द्वारा विषपान किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रोलिंग और विवाद के बीच अनिता ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

अनिता बिश्नोई फिलहाल जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अनिता ने हाल ही में एक वीडियो में समाज और पहनावे को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पक्ष-विपक्ष में बहस छिड़ गई। इसी वीडियो को लेकर उन्हें तीखी प्रतिक्रियाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अनिता सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा हैं और उनके फेसबुक पेज पर 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

हालांकि विषपान के पीछे की वास्तविक वजह और परिस्थितियों को लेकर अभी आधिकारि�

03/06/2026

जोधपुर के सिद्धनाथ रोड स्थित कायलाना झील क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 7 बजे एक लावारिस बाइक मिलने की सूचना पर पुलिस चौकी और गोताखोर भरत चौधरी मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान झील किनारे जूते और बाइक की चाबी मिलने पर झील में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

गोताखोर भरत चौधरी एवं उनकी टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद झील से एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला। पुलिस द्वारा आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान मोड़ा राम के रूप में की गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

03/06/2026

Viral Call Recording के बाद BJP नेता Gaurav Jain का पहला इंटरव्यू | Exclusive

01/06/2026

कायलाना झील में एक युवती के डूबने की सूचना मिलते ही गोताखोर भरत चौधरी, गणेश, अर्जुन और वेलाराम सहित SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने बिना समय गंवाए झील में छलांग लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और युवती को बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी राहुल राम की गाड़ी से युवती को तत्काल एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

30/05/2026

जोधपुर में आई भीषण आंधी और तूफान ने अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण पेड़, होर्डिंग्स और अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

30/05/2026

जोधपुर में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान कायलाना चौराहे के पास दो कारें आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि खराब दृश्यता और तेज हवाओं के कारण यह हादसा हुआ।

30/05/2026

आंधी और तूफान से गुरुकृपा कोचिंग इंस्ट्यूट का भारी नुकसान।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jodhpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

G35, Shastri Nagar
Jodhpur
342001

Opening Hours

Monday 10am - 6am
Tuesday 10am - 6am
Wednesday 10am - 6am
Thursday 10am - 6am
Friday 10am - 6am
Saturday 10am - 6am
Sunday 10am - 2am