Shivendra Mathur
10/06/2023
*लाड़ली बहना योजना के तहत 3 हजार रुपये महीने देंगे शिवराज भैया*
*मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्रांतिकारी ऐलान*
*21 साल की महिला को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ*
*स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ 10 जून का दिन*
*सीएम शिवराज ने बहनों के खाते में डाले 1000 रुपये*
*1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के खाते में अंतरित की राशि डाली।
*रिमोट का बटन दबाकर खातों में डाले रुपये*
"सीएम ने कहा कि 10 जून 2023 का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।" 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना' योजना के तहत रिमोट की बटन दबाते ही प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपये पहुंच गए। जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज प्रदेश के सभी महिलाओं से वर्चुअली जुड़े और उन्हें संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा— आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। राशि अंतरित करने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेरमाई माता जी का पूजा—अर्चना करके प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
*महिला सशक्तिकरण कर रही भाजपा सरकार*
भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ दिलीप जी शाकल्य,वीरेंद्र सिंह चौहान जी,पार्षद भावना जी शर्मा ,बाबूलाल मईडा जी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से अंजनीनंदन जी उपाध्याय ,अर्पित जी शिकारी ,सुमित जी शर्मा,तिवारी जी,आदि उपस्थित थे
Click here to claim your Sponsored Listing.