AWPL Updates

AWPL Updates

Share

It provide all types of jobs information available in India like private and govt jobs for freshers. visit our website -- http://www.bestjobnews.com

Photos from AWPL Updates's post 28/04/2026

अखबारों की सुर्खियों में विजय पर्व की ऐतिहासिक सफलता… यह सिर्फ एक इवेंट की खबर नहीं, बल्कि बदलते भारत की नई सोच का संदेश है। 📰

विजय पर्व ने यह साबित कर दिया कि जब विजन बड़ा हो, नेतृत्व मजबूत हो और लोगों का विश्वास साथ हो, तो इतिहास रचा जाता है। 👑

यह शुरुआत है उस नए दौर की, जहाँ युवा सिर्फ Job Seeker नहीं बल्कि Job Creator बनेंगे।

डायरेक्ट सेलिंग का भविष्य युवाओं के सपनों को नई दिशा देने वाला है — आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और बड़े अवसरों का रास्ता।

नई सोच… नया अवसर… नया भारत… यही है आने वाला New Era. 🔥

27/04/2026

Dear Fighters,
कल जो हुआ…वो सिर्फ एक इवेंट नहीं था, वो इतिहास है और अगर यह इतिहास लिखा गया है तो उसकी हर पंक्ति में सिर्फ और सिर्फ आप सबका नाम है ।
लाखों की संख्या में आप सबका उस भीषण गर्मी में पहुंचना सिर्फ उपस्थिति नहीं थी… वो आपके जुनून, विश्वास और समर्पण की सबसे बड़ी मिसाल थी।

कंपनी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, Direct Selling के इतिहास की सबसे बड़ी gathering, Asia Pacific का सबसे बड़ा single cheque, ऐतिहासिक ड्रोन शो और न जाने कितने नए कीर्तिमान स्थापित हुए ।
लेकिन इन सबसे बड़ा रिकॉर्ड आपने बनाया- अपने हौंसले का, अपने जज़्बे का, अपने “*कभी न हार मानने*” वाले attitude का।

कहते हैं जब कोई बड़ा इतिहास बनता है, तो प्रकृति भी परीक्षा लेती है और कल प्रकृति ने भी हमें परखा — भीषण गर्मी के रूप में । लेकिन मुझे गर्व है कि हमारे fighters ने हर परीक्षा को मुस्कुराते हुए पार किया।
मैं सच कहूँ तो मेरे पास शब्द नहीं हैं यह बताने के लिए कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ।
दिल भर आया है यह सोचकर कि आप सबने उस तपती गर्मी में भी अपने सपनों, अपने विश्वास और अपने परिवार के लिए….वहाँ खड़े रहकर इतिहास रच दिया।

अगर उस दौरान हमारे किसी fighter को किसी भी प्रकार की असुविधा, अव्यवस्था या परेशानी का सामना करना पड़ा हो,
तो मैं और पूरी मैनेजमेंट दिल से हर एक fighter से क्षमा प्रार्थी है ।
हम आपकी हर भावना को समझते हैं, और आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

आज मैं सिर झुकाकर आप सभी fighters को नमन करता हूँ, आपके इस जज़्बे को प्रणाम करता हूँ । जो हर मुश्किल से ऊपर उठकर अपने विजय का उत्सव मनाने के लिए आगे आया।

Vijay Parv सिर्फ एक इवेंट नहीं था…
यह उस विश्वास की जीत थी, उस मेहनत की जीत थी और उस परिवार की जीत थी — जिसे हम AWPL कहते हैं।

आप सबका दिल से आभार…
आप ही हमारी ताकत हैं, आप ही हमारी पहचान हैं और आप ही इस इतिहास के असली नायक हैं।
आप सबको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Jaipur
302012