PTC Indore
21/05/2026
*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस विशेष ध्यान सत्र का आयोजन*
पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल आदरणीय रूचिवर्धन मिश्र मैडम के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर श्रीमती वाहनी सिंह मैडम के निर्देशन में आज दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में हार्टफुलनेस (ध्यान ज्ञान) विषय पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर के अधिकारीगण, स्टाफ एवं प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदया ने हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ध्यान व्यक्ति के मानसिक संतुलन, आत्मनियंत्रण एवं सकारात्मक चिंतन को सुदृढ़ करता है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने उद्बोधन में ध्यान को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के केंद्रीय समन्वयक श्री गजेंद्र जी एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही।
13/05/2026
*पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में बैठक सम्पन्न*
आज दिनांक 13 मई 2026 को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह मैडम द्वारा सांदीपनि कॉन्फ्रेंस हॉल में पीटीसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। अधिकारियों द्वारा पीटीसी में चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की, साथ ही वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर अपराध के बदलते परिवेश के अनुरूप प्रशिक्षण देने पर जोर दिया ताकि प्रशिक्षुगण चुनौतीपूर्ण माहौल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन दक्षतापूर्वक कर सके। इस बैठक में पीटीसी के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक (आउटडोर/इंडोर), प्रभारी रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
06/05/2026
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इन्दौर में संचालित 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के प्रशिक्षुओं द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा सर के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षु नव आरक्षकों द्वारा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान परिवार की भांति मिले स्नेह, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने “जीवन एक रंगमंच है” का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आगमन और प्रस्थान निश्चित है, किंतु उसके द्वारा किए गए कार्य ही उसे समाज में स्मरणीय बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्च स्तर की कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता चौहान मैडम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Address
Police Training College, MusaKhedi, Ring Road
Indore
452010