trainer_jasmeet
Join me on my mission to spread positivity and create a happier, healthier world.
#motivation #wellness #storytelling
13/07/2025
Grace in every shade of grey.
रंग कितने जरूरी ,पर जरूरी भी नहीं कभी कभी ,
मन में रंग हो ईश्वर का तो बाहरी आवरण रंगहीन होकर भी रंगीन हो जाते है ।
29/03/2025
देख रहा हूं, कब तक देखना होगा ।
इंतजार में हूं, कब तक इंतजार करना होगा ।
रुका हुआ हूं , कब तक रुकना होगा।
सोच रहा हूं , कब तक सोचना होगा ।
11/10/2023
मैं इंतजार में तुम्हारे
पुराना मंदिर हुआ जा रहा हूं ,
जिसके पास से तो बहुत लोग गुजरते,
पर सुध सिर्फ त्योहार पर लेते।
मैं इंतजार में तुम्हारे,
किसी पुराने घाट का पत्थर हो रहा हूं ,
जो ताक रहा है की
किसी दिन तुम्हारे प्रेम की नाव आकार मुझपे टिकेगी,
मैं इंतज़ार में तुम्हारे,
पूरा शहर हो चला हूं ,
जो खोज रहा है भागमभाग के बीच
तुम्हारे एहसास से अंतर्मन तक सुकून पाना ।।।।
Click here to claim your Sponsored Listing.