Tripti Bhatt IPS

Tripti Bhatt IPS

Share

27/05/2026

A moment and a half...

14/04/2026

🌾✨ बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं ✨🌾
आप सभी को खुशियों, समृद्धि और नई ऊर्जा के इस पावन पर्व बैसाखी की ढेरों बधाइयाँ। 🙏🌼
यह त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और सफलता के नए द्वार खोले। 🌟🌿
आइए, हम सब मिलकर खुशहाली, भाईचारे और सकारात्मकता के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। 🎉🌾

15/02/2026
23/01/2026

वसंत पंचमी ऋतुओं के परिवर्तन का मधुर संदेश लेकर आती है।
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी का यह पर्व केवल एक तिथि नहीं, बल्कि नवचेतना, ज्ञान और आशा का उत्सव है। शीत ऋतु की विदाई के साथ जब प्रकृति पीले परिधान में सजती है, तब मनुष्य के जीवन में भी नए विचारों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस दिन माँ सरस्वती की आराधना की जाती है, जो ज्ञान, बुद्धि, कला और वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं। वसंत पंचमी हमें यह स्मरण कराती है कि सच्चा सौंदर्य बाहरी नहीं, बल्कि ज्ञान और विवेक से उपजता है। जिस प्रकार वसंत ऋतु सूखे वृक्षों में नई कोपलें भर देती है, उसी प्रकार शिक्षा और सुविचार जीवन को दिशा और उद्देश्य प्रदान करते हैं।

पीला रंग उल्लास, आशावाद और बौद्धिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में उत्साह और संतुलन बनाए रखना कितना आवश्यक है। वसंत पंचमी का संदेश है—जड़ता को त्यागें, सीखने की जिज्ञासा बनाए रखें और अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए करें।

आइए, इस वसंत पंचमी पर संकल्प लें कि हम अज्ञान, आलस्य और नकारात्मकता से ऊपर उठकर ज्ञान, सृजन और करुणा के मार्ग पर चलें।
🌼 वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

Photos from Tripti Bhatt IPS's post 14/01/2026

उत्तरायणी का सूर्य आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे , मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ

13/01/2026

लोहड़ी के पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!!

जीवन में उल्लास और उत्साह की मंगलकामनाओं सहित

07/01/2026

अगर दिशा सही हो तो समंदर में मौजूदगी ही काफ़ी हो जाती है, कितने भी तूफान क्यों न हों ,मंज़िल कभी न कभी आ ही जाती है

Photos from Tripti Bhatt IPS's post 01/01/2026

नव वर्ष पर पदोन्नति हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ, ईश्वर कृपा आप पर इसी प्रकार बनी रहे 💐💐💐

Photos from Tripti Bhatt IPS's post 24/11/2025

ग्रैपलिंग एक नॉन-स्ट्राइकिंग कॉम्बैट स्पोर्ट है जिसमें कई पारंपरिक विधाओं का मिश्रण दिखाई देता है—जैसे रेसलिंग, जूडो, ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु और सांबो।हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में विभिन्न प्रदेशों से आए युवा खिलाड़ियों को सम्मानित व प्रोत्साहित करने के साथ साथ इस खेल को बेहतर जानने काअवसर भी प्राप्त हुआ।

इसमें खिलाड़ी बिना पंच या किक के सिर्फ पकड़, लॉक, फेंक और ग्राउंड-कंट्रोल की तकनीकों का उपयोग करते हैं। इसका मूल उद्देश्य प्रतिद्वंदी को तकनीकी बढ़त से नियंत्रित करना या सबमिशन में ले जाना होता है। इसमें ताकत से ज्यादा शरीर की लीवरेज, पोज़िशनिंग और संतुलन का ज्ञान काम आता है—इसलिए छोटे कद या हल्के वजन वाले खिलाड़ी भी मजबूत प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना सकते हैं।

15/11/2025

भोपाल में स्थित National Judicial Academy भारत की न्यायपालिका के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का सर्वोच्च संस्थान है जहां होने वाले सेमिनार और चर्चाएँ केवल कानून की व्याख्या तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, न्यायिक नैतिकता और मानवीय दृष्टिकोण को और गहराई देती हैं। इस मंच पर ज्ञान, अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान न्याय व्यवस्था को और भी आधुनिक, उत्तरदायी और प्रभावी बनाता है।

04/11/2025

आप अपनी ज़िंदगी शब्दों से नहीं लिखते...आप इसे अपने कामों से लिखते हैं। आप क्या सोचते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण सिर्फ़ यह है कि आप क्या करते हैं।
― पैट्रिक नेस

शुभ प्रभात

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Haridwar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Haridwar
249401