Be Update News Reporter

Be Update News Reporter

Share

13/06/2026

Gurugram # ward 35 के पार्षद परमिंदर कटारिया ने सेक्टर 5 श्री राम मंदिर के पास सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे, सेक्टर वासियो ने किया स्वागत #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #हरियाणा #वार्ड35 #नगरनिगम #निगमकमिश्नर #

12/06/2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए, 58 करोड़ जनधन खाते खोले गए

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स और सड़क परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

विकास और सुशासन के दम पर भाजपा ने हरियाणा में रचा नया इतिहास : राव इंद्रजीत सिंह

गुरुग्राम,
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के नए मानक स्थापित करने वाले रहे हैं। इन वर्षों में देश ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, आवास, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
शुक्रवार को गुरुग्राम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय के जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना भी की है और कुछ लंबित कार्यों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच ऐसा संवाद होना आवश्यक है। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश को खाद्यान्न के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, जबकि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) के आधार पर पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह दुनिया में गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 4 करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लाखों परिवारों को पक्की छत का सपना साकार हुआ है।उन्होंने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है।राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया गया है।
हरियाणा और विशेषकर दक्षिण हरियाणा क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माजरा में दूसरे एम्स की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगभग 9 हजार करोड़ रुपये, गुरुग्राम-सोहना मार्ग परियोजना पर लगभग 2 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जबकि मानेसर क्षेत्र में एलिवेटेड सड़क परियोजना पर भी कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुराने गुरुग्राम को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेलवे अवसंरचना और कनेक्टिविटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर भी बड़े स्तर पर निवेश किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा विकास कार्यों के कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ा है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर नया इतिहास रचा है और आने वाले समय में भी विकास एवं सुशासन की इसी गति को बनाए रखा जाएगा।

12/06/2026

फेसबुक पर ऑनलाइन पशु (गाय/भैंस) बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में 01 आरोपी काबू

पंजीकरण, एनओसी के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवा कर देता था धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम

कब्जा से 02 मोबाइल फोन बरामद

गुरुग्राम12 जून 2026 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
गौरव फौगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साईबर अपराध, गुरुग्राम के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साईबर दक्षिण, गुरूग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.06.2026 को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में रैड की जहां पर फेसबुक पर विज्ञापन चलाकर ऑनलाइन गाय/भैंस बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 01 आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान *साजिद निवासी गांव बामनी जिला भरतपुर (राजस्थान) हाल निवासी यू ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम* के रूप में हुई है। धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपी के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में अभियोग धारा 318(4),319,61(2) BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया।पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी द्वारा एक व्यक्ति से गाय बेचने के नाम पर पंजीकरण, जीपीएस ट्रैकिंग तथा विभिन्न राज्यों की एनओसी लेने की बात कहकर लगभग 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फेसबुक पर "Chaudhry Dairy Farm" नाम से फर्जी पेज संचालित करता है तथा ऑनलाइन गाय व भैंस बेचने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता है। जब भी कोई इनसे गाय या भैंस खरीदने के लिए इनसे संपर्क करता है तो आरोपी पंजीकरण, जीपीएस ट्रैकिंग तथा विभिन्न राज्यों की एनओसी आदि के नाम पर रुपए ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी धोखाधड़ी की रकम में से 30 प्रतिशत कमीशन रखकर शेष राशि अपने साथी आरोपी को दे देता था।

▪️आरोपी के *कब्जा से 02 मोबाइल फोन बरामद* किए गए हैं।

▪️आरोपी से अन्य संलिप्त आरोपियों,अन्य वारदातों, बैंक खातों व धनराशि के प्रवाह के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

▪️यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि बढ़ते साईबर अपराधों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों पर कार्यवाही करती है। गुरुग्राम पुलिस बढ़ते साईबर अपराध को रोकने मे तथा आपराधियों को पकड़ने मे पूर्ण निष्ठा से कार्यरत है।

12/06/2026

बाईक पर सवार होकर छीना झपटी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो

गुरुग्राम: 12 जून 2026 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
दिनांक 28.04.2026 को पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में एक महिला ने एक शिकायत दिनांक 27.04.2026 को आरडी सिटी सैक्टर-52, गुरुग्राम के पास बाईक सवार युवकों द्वारा इसकी सोने की चेन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत में अभियोग अंकित किया गया।अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को दिनांक 11.06.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *हरीश उर्फ हनी निवासी गांव दमदमा जिला गुरुग्राम* के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी ने अपने साथी आरोपी दीपक के साथ मिलकर उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दीपक को उपरोक्त अभियोग में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है,जिससे छीनी हुई सोने की चेन व वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई थी। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी हरीश पर छीना झपटी करने के संबंध में 01 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

12/06/2026

वाहनों में अवैध मोडिफिकेशन करने वाले तथा बुलेट से पटाखे चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की कार्यवाही।

बुलेट बाईक्स पर लगाए गए मोडिफाईड साइलेंसरों को उतरवाकर चलाया बुलडोजर।

गुरुग्राम 12 जून 2026 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि
गुरुग्राम पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करती है साथ ही वाहनों को मोडिफाइड करवाकर प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी तत्पर व प्रभावी कार्यवाही कर रही है। निरीक्षक रविंद्र, प्रबंधक थाना शहर सोहना, गुरुग्राम के नेतृत्व में गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा मॉडिफाईड साईलेंसर लगवाकर बाईक्स का प्रयोग करने वाले बाईक सवारों के नियमानुसार चालान किए गए तथा *बाईक्स से 23 मॉडिफाईड साइलेंसर उतरवाकर सायलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया।* आज दिनाँक 12.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा मॉडिफाईड साइलेंसरों पर बुलडोजर चलवाने वाली कार्यवाही करके मॉडिफाईड साइलेंसर लगाकर, इनसे पटाखे बजा कर आमजन को परेशान व असुविधा महसूस कराने वाले वालों को अच्छा सबक दिया है। *थाना शहर सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पिछले 6 महीने में तीसरी बार साइलेंसरों को बुलडोजर द्वारा नष्ट किया गया है।*
गुरुग्राम पुलिस द्वारा मोडिफाईड साइलेंसर लगाकर नियमों की अवहेलना करने वालों तथा आमजन के लिए परेशानी व असुविधा का कारण बनने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी की जाती रहेगी। इसके अतिरिक्त ऐसे मैकेनिक इत्यादि, जो मोडिफाइड साइलेंसर लगाते है, के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसलिए आमजन से अपील है कि अपने वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफिकेशन करके नियमों की अवहेलना न करें और वाहनों को नियम के अनुरूप ही रखे।

12/06/2026

विधायक मुकेश शर्मा ने लक्ष्मण विहार में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया #हरियाणा #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-33 के लक्ष्मण विहार में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की।कार्यक्रम में पार्षद सारिका भारद्वाज , भाजपा नेता प्रशांत भारद्वाज, स्थानीय गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विधायक टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्वागत किया।
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि लक्ष्मण विहार सहित पूरे गुरुग्राम में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के साथ विकास के संकल्प को साकार करते हुए क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर विधायक मुकेश शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूरा होने से कई हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

11/06/2026

गुरुग्राम #हरियाणा एसटीएफ को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली है। संगठित अपराधों में वांछित और 53 सदस्यों वाले गैंग के सरगना वैनकेट गर्ग का जॉर्जिया से भारत प्रत्यर्पण कराया गया है। यह जॉर्जिया से भारत का पहला प्रत्यर्पण है और वर्ष 2026 में हरियाणा एसटीएफ द्वारा कराया गया दसवां निर्वासन या प्रत्यर्पण है।
वैनकेट गर्ग पर हरियाणा और चंडीगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी वसूली, संगठित अपराध और अवैध हथियारों से जुड़े कुल 34 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और चंडीगढ़ में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क का संचालन करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी दिसंबर 2024 में भारत से फरार होकर पहले यूएई और बाद में जॉर्जिया पहुंच गया था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसटीएफ हरियाणा ने इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस, लुकआउट सर्कुलर और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं शुरू कीं। भारत सरकार, इंटरपोल, सीबीआई और जॉर्जिया की एजेंसियों के सहयोग से आखिरकार आरोपी को भारत लाने में सफलता मिली।
एसटीएफ का कहना है कि वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण संगठित अपराध और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

11/06/2026

पैसों के लेन-देन के विवाद में सेक्टर-10 में फायरिंग, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो #गोलीकांड
गुरुग्राम, 11 जून 2026: पुलिस प्रवक्ता की माने तो
गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-10 क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 10 जून की रात थाना सेक्टर-10 को एक मकान में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।घायल सिकंदर की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि उसका परिचित आशीष नामक व्यक्ति का अर्जुन नाम के युवक के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शिकायत के अनुसार, घटना वाले दिन कुछ लोग आशीष के कार्यालय पहुंचे और उसे बाहर बुलाने लगे। बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एक आरोपी ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली सिकंदर के पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी विकास (35 वर्ष), निवासी समलखा, जिला पानीपत तथा उसके साथी अर्जुन साहू (20 वर्ष), निवासी भीमगढ़ खेड़ी, गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन और आशीष के बीच करीब 11.50 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते अर्जुन ने अपने साथी विकास और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामला फिलहाल अनुसंधानाधीन है।

10/06/2026

विधायक मुकेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर की पूजा-अर्चना #
गुरुग्राम, 10 जून: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सर्वाधिक 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद की सेवा देने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने बुधवार को राम मंदिर, राजीव नगर, गुरुग्राम में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की।इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनकल्याण, आत्मनिर्भर भारत, बुनियादी ढांचे के विकास और सुशासन के माध्यम से देश के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
विधायक मुकेश शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भोग लगाया, सभी उपस्थितिजनों के साथ भजन-कीर्तन किया और उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए विश्व पटल पर और अधिक गौरव के साथ अग्रसर होता रहे।इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा की पूरी टीम, पार्षद सुनीता वर्मा, पार्षद सुरेखा चौहान, पार्षद रेखा दिनेश सैनी, धर्मचन्द नम्बरदार, राजकुमार यादव, ढाका , रमेश पंडित जी, राजकुमार परमजीत कटारिया, प्रवीण यादव, विजय, तेज सिंह राठी, रमेश, अंतराम सैनी, सुखबीर प्रधान, प्रदीप सैनी, राजेंद्र प्रधान, सुरेंद्र , ओपी सिंह, धर्मपाल, सतीश गौतम, धूप सिंह, श्रीमती लता , श्रीमती निर्मला , श्रीमती सुनीला सहित अन्य साथीगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

10/06/2026

Gurugram के जेल कॉम्प्लेक्स मार्किट में अवैध कब्जे को हटाने पहुंचे DTP RS bhatt के साथ कब्जे धारियों ने की तीखी बहस #पोस्टवायरलシ #ट्रेंडिंगवीडियो

Want your business to be the top-listed Media Company in Gurugram?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Gurugram
Gurugram