Coinwala

Coinwala

Share

16/03/2026

भरतपुर के जागीरदार धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला की छतरी (भरतपुर - राजस्थान)

भरतपुर रियायत के महाराजा सवाई बलवंत सिंह जी जाट के समय धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला भरतपुर के जागीरदार व रिजेंट थे। धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला की छतरी भरतपुर रेलवे स्टेशन के पीछे धाऊ बाग गोवर्धन रोड पर मौजूद है। धाऊ साहब गांव मुड़ौती नगर डीग के रहने वाले थे।

भरतपुर के जागीरदार धाऊ साहब कर्नल गिरधर सिंह जी खटाना की मां श्रीमती निहाल कौर मूडोती के धाऊ साहब गोविंद सिंह जी बैंसला की बेटी थी। पंचमीनार छतरी राजसी लोगो की ही बनती है। एक साथ 5 छतरी है। मुख्य छतरी के चारो कोने पर भी छतरी है। जिस तरह ताजमहल मे है। बाकी लोग की छतरी एक ही मीनार की होती है। एक ही छतरी है जिसमें 5 मीनार है और राजसी वैभव प्रकाशन करती है।

एक दिन भरतपुर महाराजा के कर्मचारीयों के विशेष तौर से जाट समुदाय के लोगो ने भरतपुर महाराजा से कहा कि सभी लोग आप को सलामी देते है लेकिन धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला सलामी नही देते। इसके बाद धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला ने कहा कि आज और रहने दो कल से आप को सलामी दे देंगे। भरतपुर महाराजा ने सोचा जहा इतने दिन सलामी नही दी वहा एक और दिन की कोई बडी बात नही है और जब अगले दिन भरतपुर राज दरबार लगा तो धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला राज दरबार मे मौजूद नहीं थे।

भरतपुर महाराजा ने लोगो से पूछा तो पता चला की धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला हमेशा के लिए मथुरा चले गए। फिर बाद में पता चला कि धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला भरतपुर के महाराजा को सलामी देना स्वीकार नही किया। इसके बाद मे भरतपुर महाराजा को अपनी गलती पर पश्चाताप हुआ लेकिन धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला भरतपुर नही आए। यह भरतपुर के पहले धाऊ साहब ग्यासीराम सिंह जी बैंसला उस समय के फौजदार और किलेदार व जागीरदार थे।

पोस्ट लेखक :- कुंवर मानसिंह तंवर

Want your school to be the top-listed School/college in Gurgaon?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Gurgaon
Gurgaon