Jamia Rabia Basariya Lil Banat
RABIA BASARIYA ACDEMY HAS BEEN PROVIDING ON OF THE BEST ONLINE &home TUITION SERVICES SINCE 2018 JAMIA RABIA BASARIYA LEL BANAT COURSESES Hafiza, Qariya Aalima, Fazila Muftiya, Moballiga & Duniyawi Taleem &Islamic videos are also made on this page
"जायनमाज़ (मुसल्ला) को मोड़ने की हक़ीक़त"
कुछ लोगों, खासकर औरतों में यह बात मशहूर है कि नमाज़ पढ़ने के बाद जायनमाज़ का कोना ज़रूर मोड़ देना चाहिए। उनका यह ख्याल होता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो शैतान या जिन्न उस पर नमाज़ पढ़ने लगेंगे।
यह सोच बिल्कुल गलत और बेबुनियाद है। पहली बात शैतान का काम नमाज़ पढ़ना नहीं है, बल्कि इंसान को नमाज़ और इबादत से रोकना है। अगर वह खुद नमाज़ पढ़ने लगे, तो फिर वह शैतान कैसे रहा?
दूसरी बात अगर मान भी लिया जाए कि कोई नमाज़ पढ़ना चाहता है, तो क्या वह सिर्फ आपके मुसल्ले का ही मोहताज है? नमाज़ तो जमीन पर कहीं भी पढ़ी जा सकती है मस्जिद में, घर में, खुले मैदान में।
असल में यह सब सिर्फ गलत धारणाएँ (वहम) हैं, जिनका दीन से कोई ताल्लुक नहीं है। नमाज़ के बाद जायनमाज़ मोड़ना या न मोड़ना कोई धार्मिक हुक्म नहीं है। अगर सफ़ाई या संभाल कर रखने के लिए मोड़ते हैं तो ठीक है, लेकिन इसे किसी अकीदे से जोड़ना गलत है। हमें चाहिए कि हम दीन को कुरआन और सही हदीस से समझें, न कि सुनी-सुनाई बातों और रस्मों से।
अल्लाह तआला हमें दीन की सही समझ अता फरमाए और हर तरह की जाहिलाना और गलत रस्मों से बचाए।
आमीन।
अल्हम्दुलिल्लाह! जामिया राबिया बसरीया की छात्राओं ने दीन शिक्षा के साथ आलिमा, हाफिज़ा और कारिया का कोर्स पूरा किया।
साथ ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन से पास होकर संस्थान का नाम रोशन किया।
यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों की दुआओं और छात्राओं की लगन का परिणाम है।
25/04/2026
अल्हम्दुलिल्लाह! यह अत्यंत खुशी और गर्व की बात है कि जामिया राबिया बसरीया लिल बनात की छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी (First Division) से सफलता प्राप्त की है। यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों की लगन और माता-पिता की दुआओं का परिणाम है।
हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला इन छात्राओं को आगे भी कामयाबी दे और उन्हें समाज के लिए लाभदायक बनाए। आमीन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
Gaya
232330