News Scope

News Scope

Share

इस चैनल का मुख्य उद्देश्य समाज के रुझानों , गतिविधियां और समस्याओं को दिखाने के साथ साथ लोगों के विचारों को निष्पक्षता के साथ निर्भिक होकर दिखाना है।
न्यूज स्कोप
खबर वही, जो है सही।

27/05/2026

BCCL को इंटक की चेतावनी, 06 जून को होगा चक्का जाम।
बिजली, पानी, सड़क, मुआवजा और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, BCCL एवं HILTOP को खुली चेतावनी।
खरखरी बस्ती बाउरी टोला के ग्रामीणों, रैयतों एवं महिलाओं ने BCCL एवं HILTOP प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से हो रहे कोयला खनन के कारण उनकी पुश्तैनी खेती योग्य जमीन बंजर हो चुकी है। जिन खेतों से उनके पूर्वज खेती-बाड़ी कर अपना गुजर-बसर करते थे, आज वहां धंसान, आग और जलस्तर गिरने की समस्या ने लोगों की जिंदगी संकट में डाल दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र से करोड़ों का कोयला निकल रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों को आज तक न रोजगार मिला, न मुआवजा और न ही बिजली, पानी एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं। INTUC धनबाद शाखा एवं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 06 जून 2026 सुबह 10 बजे से चक्का जाम एवं अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
#ग्रामीण_आंदोलन न्यूज स्कोप

25/05/2026

आज दिनांक 25/05/2026 को झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के बाघमारा प्रखंड सह सचिव लक्की हजारी,बाघमारा प्रखंड सचिव प्रवीण शर्मा, बाघमारा प्रखंड कोषाध्यक्ष रोहित पंडित एवं रॉकी भट्ट ने बाघमारा के नवनियुक्त डीएसपी अजीत कुमार विमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शांति,सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

25/05/2026

नावागढ़-भुरूंगिया स्थित दामोदरम हॉस्पिटल द्वारा खरखरी पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार रजक के सहयोग से रविवार को पंचायत सचिवालय खरखरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया कुंदन कुमार रजक, दामोदरम हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह एवं चिकित्सकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर में लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बीपी, शुगर, बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर लाभ उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया कुंदन कुमार रजक, दामोदरम हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. धनंजय रजक (पूर्व एडीएल सीएमओ बीजीएच), डॉ. गौरव कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. सृष्टि जायसवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. गुंजन गौरव (जनरल फिजिशियन), डॉ. तोहीन चक्रवर्ती, डॉ. विश्वस्वरूप देशमुख, डॉ. बास्की कुमार (ऑर्थो विशेषज्ञ), सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ एएनएम कबीता देशमुख, एएनएम अन्नु कुमारी, संतोष कुमार, प्रवीण गोप, कृष्णा कुमार ठाकुर, आशिष कुमार, सलाउद्दीन शेख, सुभाष बाउरी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

23/05/2026

*बिजली-पानी, मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया खरखरी चानक का घेराव*
मधुबन थाना खरखरी बस्ती बाउरी टोला के ग्रामीणों, रैयतों एवं महिलाओं ने बिजली, पानी, मुआवजा एवं नियोजन की मांग को लेकर खरखरी चानक का घेराव किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन एवं प्रबंधन के समक्ष रखा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली एवं पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर हो चुकी है तथा कई चापानल और कुएं पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं।
रैयतों ने यह भी मांग उठाई कि खनन कार्यों से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा एवं नियोजन दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जो जमीन खेती योग्य थी, वह अब प्रभावित हो चुकी है, जिससे लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है। लोगों ने मांग की कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का सर्वे कर उचित समाधान किया जाए।
अधिकारियों द्वारा जल्द समाधान करने के आश्वासन के बाद घेराव खत्म कर दिया गया।

21/05/2026

👉*धनबाद के सैकड़ों प्रज्ञा केंद संचालको ने दिया धनबाद में महा धरना*
*देखें, आखिर क्यू हैं प्रज्ञा केंद संचालक आनदोलन के लिए मजबूर*
न्यूज स्कोप

Photos from News Scope's post 16/05/2026

*नवागढ़ में मोटरसाइकिल ने युवक को मारी टक्कर , युवक गंभीर रूप से घायल*
नवागढ़ कतरास मुख्य मार्ग नवागढ़ तालाब के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे तेज गति से जा रही अपाची मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर पैदल चल रहा एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु निजी अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना पाकर मधुबन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मोटरसाइकिल को जब्द कर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज स्कोप

09/05/2026

*गुमशुदा व्यक्ति की तलाश*
*नाम: हैदर खान
*उम्र: 60 साल
*पता:** खरखरी बस्ती, थाना मधुबन, जिला धनबाद
* **शारीरिक स्थिति:** मानसिक रूप से थोड़े अस्वस्थ हैं
संपर्क करे - मोबाइल नंबर: 9470338672*
हैदर खान कल दिनांक *8 मई 2026, शुक्रवार* की रात को बिना किसी को जानकारी दिए अपने घर से कहीं चले गए हैं और अब तक वापस नहीं लौटे हैं।
*पहनावा*
* **कपड़े:** नीले रंग की लुंगी और काले रंग की सैंडो गंजी पहने है। उनके साथ एक कम्बल भी है।

यदि किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर सूचित करें:
📞 **मोबाइल नंबर: 9470338672*
इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें ताकि परिवार को ये जल्द मिल सके।

08/05/2026

राष्ट्रीय न्यूज़ 24 की रिपोर्टर ऐश्वर्या उपाध्याय एवं उनके भाई वैभव उपाध्याय के साथ आरोपियों ने मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान गाली-गलौज करने के साथ-साथ एसिड अटैक एवं जान से मारने जैसी धमकियाँ भी दी गईं। घटना के बाद परिवार भयभीत एवं तनाव में है।
पीड़ित परिवार ने मामले में मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी है तथा उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इधर, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
‎⁨⁩

05/05/2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता के शिखर पर इस बार भगवा लहराया है। बीजेपी की इस प्रचंड जीत ने न केवल बंगाल, बल्कि देशभर के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर दिया है।
बंगाल में ममता बनर्जी के 15 साल के किले को ढहाते हुए बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है, और इस ऐतिहासिक जीत की गूंज अब पड़ोसी राज्यों में भी सुनाई दे रही है।
इसी कड़ी में आज खरखरी क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर प्रांगण में अपनी खुशी जाहिर की।
जीत का समाचार मिलते ही कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए जमा हुए और मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी की।
News Scope

03/05/2026

*मधुबन थाना क्षेत्र के नवागढ़ में तोपचांची पुलिस का छापा*
*अभियुक्त का कोई सुराग नहीं मिला, पुलिस खाली हाथ लौटी*
शनिवार की शाम को उस वक्त सभी लोग आवाक रह गए , जब तोपचांची थाना कांड संख्या 26/26 में फरार 3 मार्च 2026 से फरार चल रहे नामजद आरोपी सिंघदाहा निवासी धन किशोर दास पिता हरिश्चंद दास की तलाश में नवागढ़ मोड़ पहुंची।
तोपचांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अभियुक्त धन किशोर दास अपने ससुराल में छिपा हुआ है।जिसके बाद पुलिस उसके ससुराल का सर्च वारंट लेकर धन किशोर की गिरफ्तारी के लिए उसके ससुराल पहुंच गई।
हालांकि तलाशी में फरार अभियुक्त का कोई सुराग यहां नहीं मिला।
तोपचांची थाना प्रभारी लब कुमार ने बताया कि सिंघदाहा निवासी धन किशोर दास पिता हरिश्चंद दास तोपचांची कांड संख्या 26/26 का फरार आरोपी है।इसके ऊपर बीएनएस की अनेक धाराओं सहित 307 का मुकदमा भी दर्ज है।

02/05/2026

👉*सिनिडीह वर्कशॉप बीसीसीएल कर्मी मानिक दास की इलाज के क्रम में मौत, नियोजन की मांग को लेकर परिजन शव के साथ कई घंटों तक बैठे*
👉*बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के पहल पर मृतक के इकलौते पुत्र चंदन कुमार को मिला प्रोविजनल नियोजन*
बड़ा सवाल - *जब नियोजन देना ही है तो घंटों मृतक के परिजनों को क्यों करना पड़ता है घंटों जिद्दोजहत ?*

Want your business to be the top-listed Media Company in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Dhanbad