Daily Hint Bharat

Daily Hint Bharat

Share

05/07/2026

झारखंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ -पारसनाथ क्षेत्र की इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए.. उस ऐतिहासिक धरती की आज की हकीकत, जहां से आदिवासी अधिकारों की लड़ाई को नई ताकत मिली थी। क्या दशकों बाद भी सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं इन गांवों तक पहुंच पाई हैं?

पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

04/07/2026

गिरिडीह के पीरटांड प्रखंड के दलुवाडीह गांव में सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस पहुंचने से इनकार कर दिया। मजबूर होकर ग्रामीणों ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को करीब 4 किलोमीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। यह घटना ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

क्या आजादी के 78 साल बाद भी लोगों को इलाज के लिए इसी तरह संघर्ष करना पड़ेगा?

04/07/2026

थलापति विजय को तमिलनाडु में अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली थी। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और विजय ने सहयोगियों की मदद से राज्य में सरकार भी बनाई। अभिनेता से नेता बनने वाले विजय की इस जीत ने पूरे देश में सुर्खियां बनाईं। लेकिन अब विजय की इस जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा रही है। विजय के खिलाफ एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार चार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

03/07/2026

JLKM पार्टी समर्थित मजदूर यूनियन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) के नेतृत्व में DVC चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (CTPS), बोकारो के ठेका मजदूर महीने में 26 दिन काम की मांग को लेकर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

02/07/2026

JLKM पार्टी समर्थित मजदूर यूनियन 'भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ' (BKMS) के नेतृत्व में DVC चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (CTPS) के ठेका मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

गरीब मजदूरों का कहना है कि पिछले 9 वर्षों से उन्हें महीने में सिर्फ 13 दिन ही काम दिया जा रहा है। 26 दिन काम की मांग को लेकर पहले भूख हड़ताल हुई, अब अनिश्चितकालीन गेट जाम जारी है। आंदोलन का असर प्लांट के कामकाज पर भी दिखने लगा है।

9 साल से... महीने में सिर्फ 13 दिन काम! क्या यही मजदूरों के साथ न्याय है?

देखिए हमारी Ground Report और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।

Photos from Daily Hint Bharat's post 01/07/2026

जमशेदपुर में अपराध पर सरकार का बड़ा एक्शन: SSP पीयूष पांडे हटाए गए, सरायकेला SP भी बदले गए।

रांची: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्त हुए की जाएगी।

हाल के दिनों में जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी के बीच हुई गंभीर चाकूबाजी और हत्या की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसी घटनाक्रम के बाद सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों जिलों के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया।

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के ADG को प्रभावित क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। वहीं, जमशेदपुर के DIG को क्षेत्र में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। सरकार कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करेगी और जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को सरकार के सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य के सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की ओर से और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

30/06/2026

हूल क्रांति के अमर वीरों को नमन।

हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुंचकर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हूल क्रांति के वीर शहीदों के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

29/06/2026

तमिलनाडु सरकार ने नवजात बच्चों के लिए नई योजना की घोषणा की है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले हर बच्चे को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। जानिए इस योजना की पूरी जानकारी।

28/06/2026

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन पंचायत के डालुवाडीह में पेयजल की समस्या बेहद गंभीर है, जहां जलमीनारें खराब पड़ी हैं और स्थानीय ग्रामीण छोटेनाले तथा प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर हैं । क्षेत्र में नल-जल योजनाएं तकनीकी खराबी और रखरखाव के अभाव के कारण अक्सर ठप रहती हैं ।

28/06/2026

केरल के कासरगोड जिले से इंसानियत की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। यहां एक मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने परिवार द्वारा त्यागे गए एक हिंदू व्यक्ति का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराकर मानवता की मिसाल पेश की।

64 वर्षीय नारायणन कैंसर से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उनका निधन हो गया। बताया गया कि उनके परिवार का कोई सदस्य अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया।

ऐसे में स्थानीय मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने जिम्मेदारी संभाली और सभी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उनका अंतिम संस्कार कराया। इस संवेदनशील कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और इंसानियत का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

Dhanbad
826004