BCCL Block-2 Area

BCCL Block-2 Area

Share

Photos from BCCL Block-2 Area's post 09/04/2026

दिनांक 09.04.2026 को महाप्रबंधक, ब्लॉक II क्षेत्र, श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक भू-संपदा सह नोडल पदाधिकारी, जेएमपी, ब्लॉक II क्षेत्र, श्रीमति सोनम सिन्हा, श्री इंद्र लाल यादव, सहायक प्रबंधक, (खनन ), श्री रमेश रवानी(RI ), श्री जितेंद्र कुमार(ARI ) के द्वारा, श्री मुकेश कुमार (प्रबंधक सिविल, JRDA) ,श्री रवीश रावत (सहायक प्रबंधक सिविल) एवं श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान वहाँ पुनर्वासित परिवारों से सीधे सम्बंध स्थापित कर उनके अनुभवों, आवश्यकताओं tatha वर्तमान जीवन स्थितियों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिससे पुनर्वास की स्थिति की वास्तविकता का आकलन करने में सहायता मिली ।

निरीक्षण के दौरान दल द्वारा जेआरडीए साइट्स से स्थानांतरित LTH एवं Non-LTH परिवारों/प्रभावितों के लिए उपलब्ध आवास, सड़क, पानी, बिजली, स्किल डेवलपमेंट विंग्स, ओवरहेड टैंक, पानी टंकी, स्ट्रीट लाइट एवं कौशल विकास से सम्बंधित सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

इसी क्रम में सोनी वर्मा एवं अन्य दीदियों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में दीदियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनके द्वारा निर्मित
उत्पादों को घरेलू उपयोग हेतु क्रय किए गए।

यह निरीक्षण समग्र रूप से अत्यंत उपयोगी रहा, जिससे पुनर्वासित क्षेत्र में चल रही योजनाओं एवं निवासियों के जीवन में आए परिवर्तनों की बेहतर समझ प्राप्त हुई। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के JMP साइट पर निवासरत परिवारों को प्रेरित करने तथा उनके शीघ्र पुनर्वास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Photos from BCCL Block-2 Area's post 20/12/2025

Vendor Development Program 2025, Block -II Area,BCCL
विक्रेता विकास कार्यक्रम 2025 का सफल आयोजन

क्षेत्रीय सामग्री प्रबंधन विभाग, ब्लॉक II क्षेत्र द्वारा 19/12/2025 को विक्रेता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय क्षेत्रीय प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) महोदय ने की।
इस अवसर पर संगठन और विक्रेताओं के बीच पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विक्रेताओं को क्रय प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, प्रलेखन एवं GeM पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
संवाद सत्र के माध्यम से विक्रेताओं के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा उनके सुझावों को भी सुना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन और विक्रेताओं के बीच विश्वास एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

25/11/2025

A transformative Step Towards Workers Welfare and Economic Growth !

New labour reforms will ensure social security, fair wages, safer workplaces, and reduced compliance burdens, Modi Government has empowered our workforce and strengthened our industries.

#श्रमेव_जयते

24/11/2025

आज देश में दशकों के अवरोध के बाद श्रम शक्ति के संवर्धन की राहें खुली हैं। श्रम शक्ति के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के अतिरिक्त महिलाओं को समान वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, और बेहतर अवसर, इस नई श्रम संहिताओं की विशेष बात रही है। इस सुधार से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी का यह कदम कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को
अभूतपूर्व ऊँचाई देगा।
#श्रमेव_जयते

Want your organization to be the top-listed Government Service in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Dhanbad

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 1:30pm