KBN

KBN

Share

04/04/2026

रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे, विवादित चहारदीवारी टूटेगी : सरयू राय

बरोरा। विधायक सरयू राय शुक्रवार को मुराइडीह बस्ती निवासी रैयत अमित महतो के घर पर आयोजित काली पूजा में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सिंदवारटांड स्थित दरिदा मौजा में विवादित चहारदीवारी के मामले में एक बार फिर अपना वादा दोहराते हुए कहा कि रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह चहारदीवारी टूटकर रहेगी।
दूसरे पक्ष बाबा तिलका मांझी स्मारक सेवा समिति द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य से चहारदीवारी निर्माण के दावे पर उन्होंने कहा कि यदि समाज हित में कोई संस्था कार्य कर रही है तो वह स्वागत योग्य है, हालांकि इस मामले में कई प्रश्नचिन्ह भी हैं।
मौके पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, उदय सिंह, अमित महतो, धनेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, आसू सिंह, श्यामजी सिंह, महेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।DHANBAD

31/03/2026

*धनबाद में मधुबन कोल प्रोजेक्ट की जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा, बीसीसीएल के खिलाफ नारेबाजी*

*धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में बीसीसीएल बरोरा एरिया-1 अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा एक बहुत ही बड़ा प्रोजेक्ट लाया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट को मधुबन कोल प्रोजेक्ट नाम दिया गया है.

इसी प्रोजेक्ट के लेकर सोमवार 30 मार्च को जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया जिसमें ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.

*ग्रामीणों ने किया हंगामा*

लोक जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण स्वीकृति को लेकर किया गया था, जिसमें सात गांव के ग्रामीण शामिल हुए. इस कार्यकम में मौजूद ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट का विरोध किया और कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुये बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने बताया कि हम ग्रामीण इस जनसुनवाई का विरोध करते हैं. उन्होनें बताया कि बीसीसीएल के कथनी और करनी में बहुत फर्क होता हैं. ये सिर्फ खानापूर्ति के लिये कार्यक्रम रखा गया है, हमलोग इससे संतुष्ट नहीं है. कार्यक्रम को हमारे गांव में किया जाना चाहिए था.

*कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी*

सामुदायिक भवन में लोक जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से धनबाद एसी विनोद कुमार मौजूद हुए. बाघमारा अंचल पदाधिकारी किरजा नन्द किस्कू, बरोरा एरिया-1 के महाप्रबंधक के. के. सिंह, पीओ टी. एस. चौहान सहित कई बीसीसीएल अधिकारी भी मौजूद रहे. विधि व्यवस्था को लेकर तोपचांची सर्कल इंस्पेक्टर, बाघमारा पुलिस और बरोरा पुलिस दलबल के साथ मौजूद थे.

*धनबाद एसी ने कार्यक्रम को बताया सफल*

कार्यक्रम को सफल बताते हुए धनबाद एसी विनोद कुमार ने कहा कि जब भी कोई प्रोजेक्ट धरातल पर आती है तो वहां दोनों पक्ष के लोग रहेंगे ही, और विरोध प्रदर्शन होना अच्छी बात है. कहीं न कहीं लोग इस विषय के बारे में जान रहे है. उन्होनें कहा कि हां शुरू शुरू में ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया फिर ग्रामीणों ने सारी बातें सुनी और प्रोजेक्ट को समझा है.

*सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट*

जनसुनवाई कि सभी बातों का एक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगा. इसके बाद सरकार के आदेश अनुसार काम किया जाएगा.

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Vill Bakaspura Ps Baghmara Lutipahari Nawagarh Dhanbad
Dhanbad
828306