OpenSoch
22/02/2026
तथाकथित जनसेवकों द्वारा सुविधा के नाम पर जनता के पैसे की खुली लूट !
दरअसल मुद्दा यह है कि
इस देश का एक आम नागरिक ₹300–₹500 में
📞 Unlimited Call + 🌐 Internet चला लेता है लेकिन इसी देश में एक विधायक (MLA) को फोन खर्च के नाम पर ₹8,000–₹15,000 हर महीने मिलते हैं।
❗ ये खर्च नहीं, खुली लूट है।
🧍♂️ जनता → जेब से देती है
🏛 नेता → जेब में भरते हैं!
कोई बिल नहीं
कोई हिसाब नहीं
कोई सवाल नहीं
📉 टेक्नोलॉजी सस्ती हो गई लेकिन नेताओं के भत्ते नहीं घटे
सोंचिए, जब रिचार्ज ₹500 में हो जाता है तो ₹15,000 किसके लिए?
फोन के लिए…?
या सिस्टम की मलाई के लिए ?
जो देश कर्ज़ में है
जिस देश की जनता महंगाई में जी रही है
उसी देश में जनता के सेवक के खर्चे राजाओं से भी अधिक !
❓ सवाल डरावना है
लेकिन पूछना ज़रूरी है !
क्या ये जनसेवा है ?
या सरकारी लाइसेंस से वैध लूट?
👉 चुप रहोगे तो लूट जारी रहेगी
👉 बोलोगे तो सिस्टम हिलेगा
SHARE करो — सवाल ज़िंदा रखो 🔥
OpenSoch (एक स्वतंत्र आवाज़)
आंशिक रूप से नास्तिक होना नकारात्मक नहीं है!
यह हमें हर बात को आँख बंद करके मानने से रोकता है।
यह अंधविश्वास, पाखंड और ढोंग से दूर रखता है
और तर्क, विवेक व आत्मचिंतन की राह दिखाता है।
👉 आस्था रखें, लेकिन सवाल करना न छोड़ें।
👉 ईश्वर को माने, लेकिन पहले उसे पहचाने।
👉 विश्वास करें, पर विवेक के साथ।
क्योंकि मजबूत समाज,
डर से नहीं — सोच से बनता है।
#खुली_सोच #विवेक #तर्क #अंधविश्वास_मुक्त #सोच_बदलो #सचेत_समाज
20/02/2026
ग्रामीण चुनाव और स्वस्थ सामाजिक माहौल -
ग्रामीण स्तर पर होने वाले चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं होते, बल्कि वे गांव के सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक स्तर का भी प्रतिबिंब होते हैं। किसी भी गांव का लोकतांत्रिक स्वास्थ्य इस बात से मापा जा सकता है कि वहां का सामाजिक माहौल कितना निष्पक्ष, सुरक्षित और प्रेरणादायक है।
एक आदर्श स्थिति वही मानी जाएगी, जब गांव का वातावरण ऐसा हो कि एक निर्धन व्यक्ति भी केवल अपनी ईमानदारी, सादगी और स्वच्छ छवि के बल पर चुनाव लड़ने का साहस कर सके। उसके लिए धनबल, बाहुबल या किसी प्रभावशाली वर्ग का सहारा लेना आवश्यक न हो। यदि समाज वास्तव में जागरूक और जिम्मेदार है, तो वह ऐसे व्यक्ति को सम्मान, समर्थन और अवसर प्रदान करता है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहता है।
इसके विपरीत, यदि कोई ईमानदार और साधनहीन व्यक्ति चुनाव लड़ने से डरता है या स्वयं को असहाय महसूस करता है, तो यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इसका सीधा अर्थ है कि उस गांव और समाज में भ्रष्टाचार, लालच और अस्वस्थ मानसिकता ने जड़ें जमा ली हैं। वहां चुनाव सेवा का माध्यम न रहकर स्वार्थ, दबाव और अनुचित साधनों का खेल बन जाते हैं।
अतः यह आवश्यक है कि ग्रामीण समाज आत्ममंथन करे और अपने सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए। जब तक गांव के लोग ईमानदारी, समानता और नैतिकता को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक सच्चे और योग्य नेतृत्व का उभरना संभव नहीं है। स्वस्थ लोकतंत्र की नींव गांव से ही पड़ती है, और इसका दायित्व हम सभी पर समान रूप से है।
20/02/2026
सरकार कहती है —
🗣️ हम दो, हमारे दो
🗣️ छोटा परिवार, सुखी परिवार
🗣️ जनसंख्या नियंत्रण ज़रूरी है
लेकिन ज़रा सच देखिए 👇
आयुष्मान भारत जैसी जीवन रक्षक योजना का लाभ
👉 सिर्फ उन्हीं परिवारों को
👉 जिनके सदस्य 5 से ज़्यादा हैं!
तो सवाल पूछना तो बनता ही है -
❓ क्या छोटा परिवार गरीब नहीं हो सकता?
❓ क्या छोटा परिवार बीमार नहीं पड़ता?
❓ क्या इलाज सिर्फ ज़्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेगा?
❓ क्या छोटा परिवार इस देश का नागरिक नहीं?
❓ या फिर उनका वोट और टैक्स सरकार के काम का नहीं?
वास्तविकता तो यह है कि अगर सरकार सच में सुधार चाहती, तो नियम इस प्रकार होता 👇
👉 6 से कम सदस्यों वाले परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा ।
इससे कम से कम लोग सोचते तो सही —
👉 बच्चे कम होंगे, सुविधाएँ ज़्यादा मिलेंगी
👉 जागरूकता बढ़ेगी
👉 जनसंख्या विस्फोट रुकेगा
लेकिन अफ़सोस…
यहाँ नीयत सुधार की नहीं,
बल्कि भीड़ और वोट बैंक की लगती है।
हम जनता हैं,
ना नीति बनाते हैं,
ना नियम बदलते हैं…
बस सवाल पूछ सकते हैं।
और सवाल पूछना भी आज एक बड़ा अपराध बन गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Deoria
274505