Ravi Kumar Raut
मईया सम्मान योजना एवं सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ) भौतिक सत्यापन अब देवघर नगर के पुराना नगर निगम कार्यालय एवं केकेएन स्टेडियम में भी होगा।
दिनांक 25 से 27 मई -- पुराना निगम कार्यालय देवघर
28 से 30 मई -- केकेएन स्टेडियम देवघर
लाभुक अपने स्वअभिप्रमाणित आधार,वोटर कार्ड, बैंक पासबुक एवं राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ सत्यापन केंद्र जाएं। हर जरूरतमंद लाभुकों के सहयोग के लिए नगर निगम कार्यालय और जिला प्रशासन सजग हैं।
Office of Chief Minister, Jharkhand
19/05/2026
देवघर उपायुक्त से मिलकर , देवघर प्रखंड कार्यालय के अतिरिक्त नए नगरनिगम कार्यालय, पुराने नगर निगम कार्यालय एवं केकेएन स्टेडियम में मईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन केंद्र बनाने का आग्रह किया।
उपायुक्त ने बढ़ती गर्मी से बचाव एवं माताओं , बहनों की सुविधा के मद्देनजर इस विषय पर त्वरित संज्ञान लिया हैं, सभी केंद्र जल्द ही सुचारू रूप से चालू किए जाएंगे।
नन्दन पहाड़ पार्क में कार्यरत कर्मियों का मानदेय बेहद कम होने से उन्हें काफी कठिनाई होती हैं, उपायुक्त से इस संदर्भ में चर्चा की उन्होंने इसपर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
Office of Chief Minister, Jharkhand Hemant Soren
"शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।" —नेल्सन मंडेला
19/05/2026
देवघर नगर के वार्ड संख्या 28 , देवघर पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर, विद्यालय के दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यार्थी जब सफल होते हैं तो सिर्फ अपना ही नहीं , परिवार, विद्यालय, समाज और नगर का नाम भी ऊंचा करते हैं। आप सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
18/05/2026
देवघर नगर निगम को राजस्व (होल्डिंग टैक्स) लगभग 19 लाख रुपए सत्संग आश्रम द्वारा भुगतान की गई। आचार्य अर्कद्युति चक्रवर्ती (श्री श्री बाबाई दा) एवं समस्त सत्संग आश्रम के सदस्यों और अनुयायियों का आभार। नगर के विकास और आध्यात्मिक चेतना के विकास में सत्संग आश्रम का योगदान अतुलनीय हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the organization
Telephone
Website
Address
Deoghar
814112