Ankit Kumar Yadav
05/01/2026
रुदौली को मिली ऐतिहासिक सौगात!
कुढ़ासादात में बनेगा ₹1 करोड़ का भव्य बहुउद्देश्यीय अम्बेडकर पार्क
भारत सरकार की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं उनके आदर्शों को मानने वालों के सम्मान में देश भर में 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसी योजना के अंतर्गत रुदौली के ग्राम कुढ़ासादात में भव्य बहुउद्देश्यीय अम्बेडकर पार्क के पर्यटन विकास कार्य को उत्तर प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिल गई है।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए मैंने यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग को प्रस्तुत किया था। शासन ने अयोध्या क्षेत्र में पर्यटकीय और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 की परियोजना सूची में इसे शामिल किया और ₹100.00 लाख की लागत से अम्बेडकर पार्क के विकास को स्वीकृति दी।
अम्बेडकर पार्क का विकास पूर्ण होने पर रुदौली क्षेत्र को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और बहुउद्देश्यीय पार्क प्राप्त होगा, जो बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यटकीय गतिविधियों का केंद्र बनेगा। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रुदौली की पर्यटन मानचित्र पर पहचान और मजबूत होगी।
रुदौली के विकास का यह कदम हमारी साझा प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
रुदौली विधानसभा क्षेत्र अयोध्या
25/10/2025
20/10/2025
✨5100 दीपों की रौशनी ✨
कटका कुट्टी, राजबल पुरवा, रुदौली, अयोध्या
बजरंगबली के पावन स्थल पर दीपोत्सव
सहपरिवार की ओर से श्रद्धा और भक्ति के साथ
सभी भक्तजन आमंत्रित हैं – आइए, मिलकर जगाएं दीपों की चमक और आनंद!
#यादवकुल #जयबजरंगबली #राजबलपुरवा #रुदौली #अयोध्या
#हैप्पी #दीपावली
27/09/2025
॥ जय माँ कामाख्या ॥
"कामख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरी दरिप्रिये ।
कामना देहि में नित्यं कामेश्वरी नमोऽस्तुते ॥”
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ कामाख्या देवी भक्त परिवार एवं माँ कामाख्या धाम महोत्सव न्यास के तत्वाधान में
🌺 भव्य चुनरी यात्रा एवं कन्या पूजन 🌺
📅 दिनांक – 28 सितम्बर 2025 (रविवार)
⏰ समय – प्रातः 10:00 बजे
🚩 यात्रा प्रारंभ – ग्राम हरिहरपुर
🏁 समापन – सिद्धपीठ माँ कामाख्या धाम, माँ कामाख्या नगर पंचायत, रुदौली
मुख्य अतिथि : श्रीमती अपर्णा यादव जी
(मा० उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग)
🙏 क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के संकल्प के साथ,
इस विशाल चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर माँ के दिव्य आशीर्वाद के सहभागी बनें।
आपका हार्दिक स्वागत है। 🙏🌸💐💐💐💐🚩🚩🚩🚩🚩
"जय मां कामाख्या देवी"
24/09/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.