Protect Insurance Advisor
31/12/2021
Your future is what you do today
07/03/2021
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से ड्राइविंग लाइसेंस और सर्टीफिकेट ऑफ़ रजिस्ट्रेशन सर्विसेज को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है जिससे लोगों को आरटीओ के चक्कर ना काटने पड़ें। आपको बता दें आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए अब ऑनलाइन माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। ये सर्विस अब पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस हो गई है जिसमें आपका काफी समय बचेगा साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से भी बचने में मदद मिलेगी।
इन सेवाओं में अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का पता बदलवाने के लिए आवेदन, मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइवर ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के पंजीकरण के लिए आवेदन, राजनयिक अधिकारी के मोटर वाहन के नए पंजीकरण चिह्न के असाइनमेंट के लिए आवेदन, किराया-खरीद समझौते का अनुबंध या किराया-खरीद समापन समझौता, डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के लिए NOC प्देराप्नेत करने का आवेदन, वाहन के रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के लिए आवेदन, मोटर वाहन के मालिकाना हक के ट्रांसफर का आवेदन जैसी सेवाएं शामिल हैं जिनका फायदा अब घर बैठे लिया जा सकता है।
ख़ास बात ये है कि आपको ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के डॉक्यूमेंट सबमिट करने की जरूरत नहं पड़ेगी। आपको बस parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर को डालकर इसका वेरिफिकेशन करवाना पड़ेगा। एक बार आधार वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आप इन 18 सेवाओं का लाभ ले पाएंगे जिनके लिए अभी तक आपको आरटीओ के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब ये काम अब अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप पर इंटरनेट की मदद से कर सकते हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Delhi
110036
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |