The Sakanksh Live
The Sakanksh Live
Fast • Fearless • Factual
Daily News Updates | Live Coverage | Viral Stories
Follow करें और जुड़े रहें – सत्य के साथ।
📩 Promotion / Collaboration: DM
📺 Watch • Share • Support Independent Journalism
contect 9713989417
30/03/2026
शिवपुरी की डॉ. चेतना दीक्षित थाईलैंड में होंगी सम्मानित
शिवपुरी। जिले की प्रतिभाशाली शिक्षाविद् डॉ. चेतना दीक्षित एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है, जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
यह कार्यक्रम यूनाइटेड पीस कीपर्स फेडरल काउंसिल के तत्वावधान में 29 मार्च को आयोजित होगा। सम्मेलन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्थित टीचर्स काउंसिल हॉल, बैंकॉक में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, राजनयिक, शिक्षाविद् और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
सम्मेलन के दौरान वैश्विक शांति, महिला नेतृत्व, सामाजिक विकास और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उच्च स्तरीय संवाद और विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चेतना दीक्षित अपने अनुभव, दृष्टिकोण और कार्यों को साझा करते हुए वैश्विक समुदाय को संबोधित करेंगी।
डॉ. दीक्षित की इस उपलब्धि से शिवपुरी सहित पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।
29/03/2026
मिहोना में बालाजी मेले की धूम,आस्था और उल्लास का संगम।मेले में उमड़ी सैलानियो की भीड़, झूले में झूला बड़ो का भी बचपन।
जल संरक्षण के लिए जन-जागरण अभियान सफल
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देश में नवांकुर संस्था रामसहाय सिंह लोक कल्याण शिक्षा प्रसार समिति द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत “जल शक्ति से नवभक्ति” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान 19 मार्च से 27 मार्च तक निरंतर चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
इस दौरान कई जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रभात फेरी, वृक्ष पूजन, भूमि पूजन, जल स्रोत पूजन, संकीर्तन, दीप प्रज्वलन, देवी गीत एवं प्याऊ खोलने हेतु प्रेरक कार्यक्रम शामिल रहे।
अभियान के समापन अवसर पर मिहोनी माता मंदिर में भव्य कलश यात्रा और कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस पूरे अभियान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मिहोनी का विशेष सहयोग रहा। संस्था प्रमुख धर्मेंद्र सिंह जादौन ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जल के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया।
साथ ही, सेक्टर 5 की सभी प्रस्फुटन समितियों का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे यह अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले सका।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Datia
4774001