Rangshilpi
24/07/2025
गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को पटना के बाबू जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान के सभागार में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उद्यमिता सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में सम्मान के लिए रंगशिल्पी हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का चयन हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। रंगशिल्पी का प्रतिनिधित्व करते हुए कंपनी के सी ई ओ डॉ प्रदीप कांत चौधरी बिहार के उद्योग मंत्री श्री नीतीश मिश्रा से सम्मान पाट्टिका ग्रहण किया। इन छोटे छोटे सम्मानों से टीम रंगशिल्पी के मनोबल को ऊर्जा मिलती है। उद्योग मंत्री एवं लघु उद्योग भारती का इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
15/06/2025
आज का दिन रंगशिल्पी हैंडीक्राफ्ट्स के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। पटना के डाकबंगला रोड स्थित मशहूर साड़ी की दुकान शोभा सहेली ने रंगशिल्पी को शॉप इन शॉप की सुविधा प्रदान की है। इस बड़ी दुकान के अंदर एक कॉर्नर रंगशिल्पी के उत्पादों के लिए आरक्षित किया गया है। इस पर रंगशिल्पी का बोर्ड रहेगा और इससे रंगशिल्पी को एक ब्रांड के रूप में स्थापित होने में मदद मिलेगी। ब्रांड के रूप में पहचान बनाना एक प्रोड्यूसर कंपनी यानी कारीगरों की कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
रंगशिल्पी शोभा सहेली के युवा मालिक हर्ष मेहरा और रंगशिल्पी के लिए मार्केटिंग का काम करने वाले चंदन राय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है, जिनके अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया। इस अवसर पर नाबार्ड के अधिकारी श्री बी पी सिंह सपरिवार उपस्थित हुए। संजय, पूजा, गुंजन, आशीष रंजन आदि मित्रों ने इस अवसर पर उपस्थित हो कर अपनी शुभकामनाएं अर्पित की। रंगशिल्पी के महिला कारीगरों ने खुले बाजार में बिना किसी विशेष सरकारी सहायता के अपना हुनर साबित किया है यह अभिनंदनीय है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Bihar
847306