Krishan Kumar Mantoo

Krishan Kumar Mantoo

Share

Photos from Krishan Kumar Mantoo's post 09/06/2026

पटना स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सम्मानित साथियों से आत्मीय एवं स्नेहिल मुलाकात हुई। आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है। आप सभी के प्रति हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। 🙏

#जनसंपर्क #स्नेहिल_मुलाकात #जनसेवा #साथियों_का_स्नेह #बिहार #लोकहित #सामाजिक_सरोकार #धन्यवाद

09/06/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

#भगवान_बिरसा_मुंडा #शहीदी_दिवस #जननायक #आदिवासी_गौरव #स्वतंत्रता_सेनानी #भारत_माता_की_जय #श्रद्धांजलि

Photos from Krishan Kumar Mantoo's post 08/06/2026

कल देर रात अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पैगा-रसूलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को देखकर तत्काल रुककर उसकी सहायता की। उसे शीघ्र अमनौर सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई तथा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।

मानवता का धर्म है कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे के काम आएं। ईश्वर से घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Photos from Krishan Kumar Mantoo's post 07/06/2026

अमनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालाही निवासी श्री नागेंद्र सिंह जी के पूज्य दिवंगत पिता जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ एवं शुभकामनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

Photos from Krishan Kumar Mantoo's post 06/06/2026

पटना स्थित लेमन ट्री होटल में असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित "फेलिसिटेशन सेरेमनी – कैंपस टू कॉरपोरेट" कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर बिहार बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय हैं।

सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि वे अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश एवं दुनिया में बिहार का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Bihar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Saran
Bihār