Think Yuva
Think Yuva is an upcoming monthly national magazine which is started with the belief that the contribution of youth is very important for the growth of the Country.
24/01/2026
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल-मई में चुनाव होना मुश्किल लग रहा है। यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकते हैं। दरअसल, जनगणना-2027 के लिए एक अप्रैल से 30 सितंबर तक हाउस लिस्टिंग का काम किया जाएगा।
ऐसे में सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के पास पंचायत चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और अधिकारी उपलब्ध नहीं रहेंगे। सरकार और राजनीतिक दलों की धीमी रफ्तार से भी ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं।
22 जनवरी को भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ने जनगणना 2027 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। 16वीं जनगणना अगले साल यानी 2027 में होगी। पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी। 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक 'हाउस लिस्टिंग' की जाएगी। दूसरा चरण में 1 से 28 फरवरी 2027 में जनसंख्या की गिनती होगी।
जनगणना की हाउस लिस्टिंग में यूपी के 75 जिलो में करीब 50 से 60 हजार शिक्षक, शिक्षा मित्र और लेखपालों सहित अन्य संवर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलों में जिलाधिकारी से लेकर मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, विकासखंड अधिकारी जनगणना के कार्य में तैनात किए जाएंगे।
10/06/2024
07/04/2023
आजकल ऑटोवाले भी अपने ऑटो में तमाम ज़रूरी सुविधाएं देने का प्रयास करने लगे हैं। कोई गर्मी से बचाव के लिए ऑटो पर पौधे लगा देता है तो कोई छोटा सा पंखा। ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें ऑटो ड्राइवर सवारियों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स से लेकर किताबें तक रखते हैं। यह सभी तस्वीरें इन ऑटोवालों की नेकी की कहानी बयां करती हैं। ठीक इसी तरह यह तस्वीर भी आज कल बहुत प्रचलित है और लोगों का दिल भी जीत रही है। यह मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बारे में है, जो यात्रियों को मुफ्त में पानी और स्नैक्स देता है। ऐसे कदम न सिर्फ सवारियों को आकर्षित करते हैं बल्कि उनके सहायता के भाव को भी दर्शाते हैं जो की तारीफ़ के काबिल है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
UTTARPRADESH