kreationmyth.com
Indian great artists their lives,work and inspiration through kreationmyth / Indian contemporary artist futurist dynamic dream visions by kreationmyth artist present the world's most famous painters,and builds up into a magnificent library of art
26/01/2020
वरिष्ठ छापा कलाकार श्याम शर्मा जी को पद्मश्री -
* कला एवं शिल्प महाविद्यालय ललित कला संकाय लखनऊ के मान सम्मान बढ़ा।
* महाविद्यालय के चार व्यक्ति पद्मश्री हुए।
यह बहुत ही बड़ी खुशी का विषय है। यह दो प्रदेशों के कला जगत का भी सम्मान है - उत्तर प्रदेश और बिहार । शर्मा जी मूल रूप से उत्तर प्रदेश में जन्मे और कला शिक्षा ली फिर अपना कर्म स्थली पटना बनाया इस प्रकार हम कह सकते हैं यह दोनों प्रदेशों के सम्मान है। कला एवं शिल्प महाविद्यालय ललित कला संकाय लखनऊ के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय है कि श्याम शर्मा जी इस महाविद्यालय के छात्र रहे। वरिष्ठ कलाकार श्री जय कृष्ण अग्रवाल जी के शिष्य रहे। भारत के जाने माने कलाकार भी है। लखनऊ कला महाविद्यालय के तीसरे व्यक्ति इस सम्मान से नवाज़े जाएंगे। वैसे मूल रूप से रणवीर सिंह विष्ट ,यशोधर मठपाल और श्याम शर्मा जी इस महाविद्यालय के छात्र रहे। ख़ास्तगीर जी को पहले ही पद्मश्री मिल चुका था इस महाविद्यालय में आने से पहले। जिन्होंने अपनी सेवाएं इस महाविद्यालय को दीं। कहा जाए तो चार व्यक्ति हुए जिन्हें यह सम्मान मिला सुधीर रंजन ख़ास्तगीर, प्रो० रणवीर सिंह विष्ट , यशोधर मठपाल और अब श्री श्याम शर्मा जी को पद्मश्री से सम्मानित किया
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the restaurant
Telephone
Website
Address
Baroda