Nazim Ali
26/03/2026
#अज़ीम_व_दिली_ख़िराज_ए_अक़ीदत
ारे_वालिद-ए-मोहतरम, जनाब मोहम्मद अली साहब की #बरसी_है।
आज मरहूम मोहम्मद अली साहब की #बरसी के मौके पर हम उन्हें दिली ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हैं।
मरहूम ने अपनी पूरी ज़िंदगी समाज की भलाई, सभी धर्मों और जातियों के बीच बराबरी और भाईचारे की भावना को मज़बूत करने में समर्पित की, उन्होंने हमेशा इंसानियत को सबसे ऊपर रखा और देश व समाज की सेवा बिना किसी भेदभाव के की।
मरहूम मोहम्मद अली साहब
संस्थापक — भारत जोड़ो पार्टी
संस्थापक — एम. राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया
संस्थापक — सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया
संस्थापक — शाह अल्वी फाउंडेशन
जैसे संगठनों की स्थापना कर अपने संघर्ष, मेहनत और समर्पण से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया, उन्होंने अपना पूरा जीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ देश व समाज की सेवा में लगाया।
सामाजिक हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज को विकसित, जागरूक और शिक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे, उनका संघर्ष अत्यंत कठिनाइयों भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
आज उनके द्वारा स्थापित सामाजिक संगठन भारत के विभिन्न राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, और हम सभी उनके मार्गदर्शन एवं बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।
उनका योगदान अविस्मरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके आदर्श और कार्य सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला से आला मक़ाम अता फरमाए,
पंजतन पाक के सदक़े में उनकी मग़फ़िरत फरमाए।
🤲 आमीन सुम्मा आमीन 🤲
Click here to claim your Sponsored Listing.