Aafak chaudhary

Aafak chaudhary

Share

20/07/2025

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक पत्नी ने अपने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर पहले पति को नींद की गोली देकर बेहोश कर दिया। फिर बिजली के झटके देकर उसकी हत्या कर दी।

ओम विहार गली नंबर सात के लोग हैरान हैं कि सीधी-सादी दिखने वाली बहू ने इतना भयानक काम कर डाला। एक शख्स की जान चली गई और अब वो हमेशा के लिए सो गया है। मोहल्ले वालों का कहना है कि अगर पति से नहीं बन रही थी तो उसे छोड़ देती, तलाक ले लेती या घर छोड़ देती, लेकिन किसी की जान लेना किसी भी हालत में ठीक नहीं है।

खुद करण की मां कहती हैं कि उन्हें कभी इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनकी बहू के मन में उनके बेटे के लिए इतनी नफरत है। वे कहती हैं कि यह तो अच्छा हुआ कि घटना वाली रात उनका पोता उनके साथ था, नहीं तो क्या पता, उसे भी ये लोग ठिकाने लगाते।

करण की मां का कहना है कि अब करण की निशानी के तौर पर यह बेटा ही है। करण के परिवार वालों ने बताया कि करण जिस कंपनी में काम करता था, वह कई दिनों के लिए नाइट ड्यूटी लगती थी।

इधर, करण की पत्नी ने एक महीने पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इस दौरान राहुल अक्सर इनके घर आता जाता था, लेकिन भाभी देवर का संबंध होने के कारण किसी को कभी कोई शक नहीं हुआ।

16/07/2025

नीली स्याही से सफेद पैंट पर लिखा सुसाइड नोट, कलेजा चीर देगी खुदकुशी की वजह

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित तौर पर पुलिस प्रताड़ना और ससुरालियों की दबंगई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि उसने अपना आखिरी संदेश सफेद पैंट पर नीली स्याही से लिखा.

Photos from Aafak chaudhary's post 29/06/2025

दुखद ग्राम सभा विस्टारा विधानसभा अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात #रानू_निषाद_जी का सिद्धार्थनगर के बांसी थाना में कार्यरत थे लगभग 45 दिन पहले दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जिंदगी और मौत की लड़ाई में आज इस दुनिया को अलविदा कह गए।।
भगवान से प्रार्थना है कि अपने श्री चरणों में उचित स्थान दें।।

Want your business to be the top-listed Media Company in Bansi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Bansi