Silver Fly Foundation
01/04/2026
#बलिया मानवता की मिसाल पेश करते हुए, श्रीपालपुर निवासी एक मरीज को B-Negative ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य एवं डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापक श्री प्रांजल जी को मिली, उन्होंने बिना देर किए बलिया सिटी चैरिटेबल ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस नेक कार्य के दौरान सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन के डायरेक्टर जीशान अहमद, अंशुमान गुप्ता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
हम सभी की ओर से श्री प्रांजल जी को इस महान कार्य के लिए दिल से धन्यवाद एवं सराहना। 👏
आपका यह योगदान किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बना — यही सबसे बड़ी इंसानियत है।
16/02/2026
#बलिया आज सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन के समर्पित सदस्य परवेज़ आलम जी ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की एक अनमोल मिसाल पेश की।
रक्तदान केवल खून देना नहीं है, बल्कि यह किसी के जीवन में नई उम्मीद, नया विश्वास और नई साँसें देने का कार्य है। जब भी किसी परिवार पर संकट आता है और रक्त की आवश्यकता होती है, उस समय एक रक्तदाता किसी फरिश्ते से कम नहीं होता।
परवेज़ आलम जी का यह सराहनीय कदम समाज के हर युवा के लिए प्रेरणा है कि हम सभी आगे आएँ और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है — इससे बड़ा पुण्य कार्य शायद ही कोई और हो।
सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन निरंतर सामाजिक सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही है, और ऐसे सेवा कार्य हमारी पहचान और हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं।
आइए हम सब मिलकर संकल्प लें —
👉 नियमित रूप से रक्तदान करेंगे
👉 दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे
👉 मानवता की इस मुहिम को आगे बढ़ाएँगे
🩸 रक्तदान – जीवनदान 🩸
27/01/2026
13/10/2025
आज सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन के डायरेक्टर ज़ीशान अहमद ने जिला अस्पताल बलिया में भर्ती एक अज्ञात व्यक्ति के लिए रक्तदान कर इंसानियत और सेवा भावना की मिसाल पेश की।
किसी अनजान व्यक्ति के लिए बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान करना एक ऐसा कार्य है, जो मानवता के प्रति सच्ची निष्ठा को दर्शाता है।
रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी की ज़िंदगी को नई शुरुआत देने का माध्यम है।
ज़ीशान अहमद का यह कदम हम सभी को प्रेरित करता है कि समाज के हर व्यक्ति को अपने स्तर पर ज़रूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन हमेशा से ही सेवा, सहयोग और संवेदना के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करता आ रहा है।
हमारा उद्देश्य है — “जहाँ ज़रूरत, वहाँ मदद।”
🙏 सभी से अनुरोध है कि जब भी अवसर मिले, रक्तदान ज़रूर करें।
क्योंकि आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है।
#रक्तदान_महादान
03/10/2025
आज #बलिया अपूर्व हॉस्पिटल में भर्ती 55 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के लिए सरफ़राज़ अहमद साहब ने सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कर एक अनमोल योगदान दिया, और उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल किसी की ज़िंदगी बचाना ही नहीं है, बल्कि यह इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा है। आइए, हम सब भी इस पवित्र कार्य के लिए आगे आएं और समाज में जीवनदान देने की प्रेरणा फैलाएं।
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर ज़ीशान अहमद, आसिफ अहमद, भवानी सिंह, दुष्यंत सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे और इस नेक कार्य के साक्षी बने।
Danish Azad Ansari Chief Minister Office Uttar Pradesh PMO India Narendra Modi MYogiAdityanath Blood Donor Jishan
01/10/2025
आज 1 अक्टूबर "राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस" के अवसर पर श्री आसिफ अहमद ने सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल, बलिया के ब्लड बैंक में रक्तदान किया।
रक्तदान महादान है – इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। सिल्वर फ्लाई फाउंडेशन सभी युवाओं से अपील करता है कि वे भी इस नेक कार्य में आगे आएं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Address
277301