SAFAR SACH
07/07/2026
🔴 गिरिडीह: इग्नू अध्ययन केंद्र में अनियमितता के आरोपों की जांच, रीजनल सेंटर देवघर की टीम पहुंची
गिरिडीह कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में कथित अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए रीजनल सेंटर देवघर की टीम सोमवार को कॉलेज पहुंची। टीम ने अध्ययन केंद्र से जुड़े विभिन्न दस्तावेजों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता मंटू मुर्मू ने आरोप लगाया है कि इग्नू परीक्षा में फर्जी वीक्षक (इनविजिलेटर) बनाकर ड्यूटी कराई गई, उनके नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए तथा वित्तीय अनियमितता की गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि निशा कुमारी का गिरिडीह कॉलेज से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद उन्हें इग्नू केंद्र के कार्यों में लगाया गया।
इन आरोपों के आधार पर रीजनल सेंटर देवघर की जांच टीम ने संबंधित अभिलेखों की जांच की और अधिकारियों व संबंधित पक्षों से जानकारी ली।
वहीं, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य सह इग्नू अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. मृगेंद्र नारायण सिंह ने सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया। उन्होंने कहा कि अध्ययन केंद्र का संचालन पूरी पारदर्शिता और इग्नू के नियमों के अनुरूप किया गया है। जांच टीम को सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं और उन्हें विश्वास है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
फिलहाल जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
SAFAR SACH
07/07/2026
🔴 गिरिडीह: पीरटांड़ में महिला हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, पति गिरफ्तार
गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से 5 जुलाई 2026 को एक महिला का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में पीरटांड़ थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल उद्भेदन कर आरोपी पति मुन्नालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह 9 मार्च 2026 को प्रेम प्रसंग के बाद भावनपुर निवासी स्वर्गीय शिवलाल मुर्मू की पुत्री से हुआ था। विवाह के बाद से उसे अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से बातचीत करने का संदेह था।
आरोपी के अनुसार, घटना के दिन जब वह अपनी पत्नी के साथ था, तभी उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। इससे वह आवेश में आ गया और कथित तौर पर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने की नीयत से हरकटवा नाला में ले जाकर ऊपर से खेत की घास डाल दी और घर लौटकर सामान्य व्यवहार करता रहा।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस स्थान की भी पहचान कर ली है, जहां हत्या की गई थी। वहीं घटनास्थल के पास झाड़ियों से मृतका की गुलाबी रंग की एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान कर रही है।
गिरिडीह से रिपोर्ट भूदेव; सिंह
SAFAR SACH
safarsach bharat
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B***y More, Ranchi Road
Ranchi Road Area