Dr. Vassundhara Rai

Dr. Vassundhara Rai

Share

11/01/2026

#लयबद्द

🙏 कुछ तो तुम भी बोल दो🙏

अरी ओ भावना हृदय द्वार से कुछ तो बोल दो
स्वीकार सत्य करके मुझको कुछ तो बोल दो
मेरा अर्पण देख लो भावों का दर्पण तो खोल दो
मौन प्रेम की पाती हिलोरे लेती मन के गलियारे में
तुम आ जाओ प्रिय अब अदृश्य बंधन सारे खोल दो

Vasundhara 💕

31/12/2025

🌹 हरे कृष्ण हरे राम 🌹
आप सभी को नववर्ष की असीम शुभकामनाएं 💐 श्रीजी हमेशा खुश रखें यही मंगल कामना

11/12/2025

मुस्काते अधर
-------------

नयनों की अंतहीन प्रतीक्षा
समर्पित प्रिय तुम्हें हर इच्छा
छन-छन कहीं छलक ना जाए
सिसके मेरे मनका जो प्याला

मुस्काते अधर किंतु उर विस्तृत छाला
छुप-छुप पिरोयी मैने अश्रु की माला
शून्य प्रेम के पथ पर फैल ना जाए
भीतर-भीतर के भीतर जले जो ज्वाला

वेदना सच्ची सखी सी कभी छूटी नहीं
श्रंखला पीड़ा की कभी टूटी नहीं
मैं मुझमें ही सदैव मिटती रही
गीले आंचल में सदा सिमटी रही

करूणा, व्यथा अश्रु से जीवन भरा
इंद्रधनुषी सी जो दिखती वसुन्धरा
खंडित स्वप्न मौन ही मेरी निशानी
पीर हृदय मुस्काते अधर यही कहानी

Vasundhara 💕

08/12/2025

लगा लो अपने कँठ प्रिय, तुम बिन मेरा कौन ।
भर कर अपनी बाँह में, हो जाने दो मौन ।।

रात विरह की मौन है, मौन जगत है यार ।
गूँज मौन वो सुन सके, दे आलिंगन प्यार ।।

Vasundhara 💕

05/12/2025

🌹 हरे कृष्ण हरे राम 🌹

It feels good when you are recognized by your work, my work is my identity
It is a matter of pride for me to be a judge in this event.

With regards
Thank you

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Area?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Nagpur Road
Area